{"_id":"5c2d003dbdec22572a20ea7a","slug":"91546453053-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाक के बाद भी झूठी शिकायत कर परेशान करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिला मुजफ्फरनगर के थाना बुढ़ाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने एसपी अजय कुमार को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कैराना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से शादी हुई थी। तीन साल पहले 2015 में दोनों की सहमति से तलाक हो गया था। उसकी पत्नी ने बच्चे भी अपने पास रख लिए थे। तलाक के बाद उसकी पत्नी ने उसके भाई से शादी कर ली थी। इससे तंग आकर उसने अपना गांव छोड़ दिया और दूसरे गांव में जाकर रह रहा है। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद भी उसके ससुर पुलिस में झूठे प्रार्थना पत्र देकर उस पर अनावश्यक दबाव बनाकर रुपये ऐंठना चाहते है। इसके चलते कई बार थाने में झूठी शिकायत कर उसे घर से उठवा चुके है। शिकायत झूठी पाई जाने पर पुलिस ने दो-तीन दिन थाने में रखकर छोड़ दिया है। पीड़ित का कहना है कि वह झूठी शिकायतों के चलते मजदूरी भी नहीं कर पा रहा है। पीड़ित ने एसपी से कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।