फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बदमाशों ने मोबाइल टावर पर धावा बोला

बदमाशों ने मोबाइल टावर पर धावा बोला

Sat, 08 Dec 2018 10:57 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने मोबाइल टावर पर धावा बोला
मोबाइल टावर पर चोरी का प्रयास
विज्ञापन

झिंझाना। थाना क्षेत्र के ग्राम बीबीपुर स्थित मोबाइल टावर में बदमाशों की घुसने का प्रयास नाकाम रहा। अलार्म बजते ही टावर कर्मचारी वहां पहुंच गए। इस बीच बदमाश ईख के खेत में कूद कर फरार हो गए। टावर टेक्नीशियन प्रमोद कुमार निवासी शामली अपने साथी के साथ टावर पर पहुँच गया। इस बीच टावर पर मौजूद चोर उन्हें देखकर ईख के खेत में कूदकर फरार हो गए। टेक्नीशियन द्वारा मामले की सूचना 100 डायल को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरों की तलाश की। परंतु चोर भागने में कामयाब रहे। टावर पर लगा सभी सामान सुरक्षित पाया गया। अमित कुमार की ओर झिंझाना थाने में मामले की तहरीर दी गई। थाना प्रभारी बीके चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। टावर जोनल अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि टावरों पर कीमती सामान लगा रहता है। अगर टावर पर चोरी होती है तो सारी व्यवस्था प्रभावित होती है। पुलिस को टावर चोरी मामले को गंभीरता से लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed