Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Man and woman arrested in Chhindwara for swindling people with false job promises; ₹35,000 in cash recovered

एमपी: नौकरी का सपना दिखाकर बेरोजगारों से ठगे 2.58 लाख रुपये, कंसल्टेंसी चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 18 Nov 2026 06:16 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Wed, 18 Nov 2026 06:16 PM IST
सार

छिंदवाड़ा में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगार युवक-युवतियों से 2.58 लाख रुपये ठगने वाले अरानी कंसल्टेंसी ग्रुप्स के दो संचालकों को देहात थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 35 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
Man and woman arrested in Chhindwara for swindling people with false job promises; ₹35,000 in cash recovered
देहात थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी अच्छी नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर युवाओं से मोटी रकम वसूलते थे। इसके बाद उन्हें नौकरी नहीं मिलती थी और वे अपने पैसे वापस पाने के लिए भटकते रहते थे। शिकायत मिलने पर देहात थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ठगी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दोनों आरोपी परासिया रोड पर 'अरानी कंसल्टेंसी ग्रुप्स' के नाम से संस्था संचालित कर रहे थे। इसी संस्था के माध्यम से उन्होंने बेरोजगार युवक-युवतियों से कुल 2 लाख 58 हजार रुपये की धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी की रकम में से 35 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी
पुलिस के अनुसार, जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने ठगी करने वाले अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में देहात थाने में अपराध क्रमांक 647/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 3(5) में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में मुख्य आरोपी आशुतोष राज चौरे और जया बघेल लंबे समय से फरार चल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: उज्जैन में सांदीपनि लोक की जमीन पर घमासान, आसाराम आश्रम ने अधिग्रहण के खिलाफ खोला मोर्चा

मंगलवार, 17 नवंबर 2026 को देहात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों फरार आरोपी परासिया रोड स्थित अपनी संस्था अरानी कंसल्टेंसी ग्रुप्स में आने वाले हैं। सूचना मिलते ही देहात थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत ने विशेष पुलिस टीम गठित कर मौके पर रवाना की। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में कबूली ठगी, 35 हजार रुपये बरामद
थाने लाकर पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपये लेने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उनके कब्जे से ठगी की रकम में से 35 हजार रुपये नकद बरामद कर जब्त किए। वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

1. आशुतोष राज चौरे (25 वर्ष), पिता राजकुमार राज चौरे, निवासी ग्राम सिंगोड़ी, थाना अमरवाड़ा। वर्तमान पता- अरानी ग्रुप्स, परासिया रोड, छिंदवाड़ा।

2. जया बघेल (24 वर्ष), पिता कमल बघेल, निवासी वार्ड नंबर 16, गांधी गंज, सिवनी प्राणमोती, थाना कुंडीपुरा, छिंदवाड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed