फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पत्नी से झगड़ा होने पर युवक ने जहर खाकर जान गंवाई

पत्नी से झगड़ा होने पर युवक ने जहर खाकर जान गंवाई

Sun, 22 Jul 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
पत्नी से झगड़ा होने पर युवक ने जहर खाकर जान गंवाई
शराब पीने का विरोध करने पर पति ने जान दी
विज्ञापन

झिंझाना। शराब पीने का विरोध करने पर पत्नी से झगड़ा होने पर युवक ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसको अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

कस्बा झिंझाना के कांशीराम आवासीय कालोनी निवासी सतीश (45) किसान आशीष, निवासी करनाल के ऊन रोड स्थित कृषि फार्म डेरे पर काम करता था। परिवार के साथ उसके डेरे पर ही रह रहता था। शुक्रवार रात करीब 10 बजे सतीश शराब पीकर किसान के डेरे पर पहुंचा। ज्यादा शराब पीकर आने पर पत्नी ने विरोध किया तो झगड़ा हो गया। इसके बाद सतीश ने फसलों में छिड़काव के लिए रखा कीटनाशक पी लिया। घटना का पता चलने पर परिवार के लोगों ने सतीश को अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बगैर ही परिजनों ने शनिवार सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि घटना के संबंध में सूचना अथवा तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed