फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नगर पंचायत के कूड़े से कृष्णा नदी पर हो रहा अवैध कब्जा

नगर पंचायत के कूड़े से कृष्णा नदी पर हो रहा अवैध कब्जा

Fri, 13 Jul 2018 12:46 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत के कूड़े से कृष्णा नदी पर हो रहा अवैध कब्जा
थानाभवन।
विज्ञापन

कृष्णा नदी के किनारे पर नगर पंचायत के ट्रैक्टर से अवैध रूप से कचरा डाला जा रहा था। शिकायत मिलने पर अधिशासी अधिकारी ने जांच की, जिसके बाद कूड़ा डालने पहुंचे नगर पंचायत के ट्रैक्टर चालक को निलंबित कर दिया। मामले की जांच शुरू कर दी है।
कस्बा थानाभवन के पास से गुजर रही कृष्णा नदी के जीर्णोद्धार के लिए प्रशासन प्रयासरत है। कस्बे में कई भूमाफिया इस नदी की भूमि पर अवैध कब्जे की तैयारी में लगे है। इसी के चलते नगर पंचायत के पीछे की तरफ नदी की जमीन पर पिछले 15 दिनों से अवैध रूप से कब्जा चल रहा था। रात में जेसीबी से मिट्टी डालकर भूमि पर कब्जा चल रहा था, तो दिन में नगर पंचायत का कूड़ा उठाने वाले ट्रैक्टर के जरिए कूड़ा डालकर भूमाफिया को संरक्षण देने की कोशिश की जा रही थी। इस बारे में लोगों ने गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा से शिकायत की थी। साथ ही बृहस्पतिवार सुबह नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अधिकारी रवि यादव से मुलाकात की। आरोप लगाया कि नदी की करीब छह बीघा भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। शिकायत पर अधिशासी अधिकारी ने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। कूड़ा डालने पहुंचे नगर पंचायत का ट्रैक्टर मौके पर पकड़ा गया। ट्रैक्टर चालक ने बताया कि क्षेत्र के सभासद पति के कहने पर वह कूड़ा नदी किनारे डाल रहा था। इस पर अधिशासी अधिकारी ने ट्रैक्टर चालक अब्दुल रहमान उर्फ काली को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले पर जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

वहीं, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने बताया कि मौके पर नदी की भूमि पर अवैध कब्जा होता हुआ सामने आया है। अवैध कब्जे में कुछ भूमाफिया शामिल हैं। प्रथम कार्रवाई के रूप में ट्रैक्टर चालक को सस्पेंड कर दिया है। अब मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed