{"_id":"5b2163c74f1c1b315d8b4e1e","slug":"91528914887-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के विरोध पर चले लाठी डंडे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ के विरोध पर चले लाठी डंडे
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ के विरोध पर चले लाठी डंडे
शामली। शहर के मोहल्ला पंसारियान में मंगलवार रात युवती से छेड़छाड़ के विरोध पर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की तरफ से लाठी डंडे चले। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
मोहल्ला पंसारियान निवासी एक पक्ष की युवती मंगलवार रात गली से गुजर रही थी, तो दूसरे पक्ष के युवक ने छेड़छाड़ कर दी। इसके बाद अलीशेर और अय्यूब पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। पहले तो दोनों पक्षों में गालीगलौज हुई, जिसके बाद जमकर मारपीट हो गई। घटना की सूचना मिलने पर शामली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से एक पक्ष के राशिद, शाहिद, गोलू, गुलजार पुत्रगण अलीशेर और दूसरे पक्ष के शहजाद तथा अय्यूब को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के आरोपियों को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया गया है।
चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार
शामली। कोतवाली शामली पुलिस ने गांव लिलौन में एक मकान में 20 दिन पूर्व हुई चोरी के मामले में आरोपी को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मकान से 15 हजार रुपये नकदी चोरी की गई थी। गिरफ्तार आरोपी राहुल निवासी लिलौन से सात हजार रुपये बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी को बुधवार दोपहर न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है।