फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   तलाक की धमकी का विरोध करने पर महिला से मारपीट

तलाक की धमकी का विरोध करने पर महिला से मारपीट

Sat, 19 May 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 19 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
तलाक की धमकी का विरोध करने पर महिला से मारपीट
तलाक देने की धमकी का विरोध करने पर महिला को पीटा
विज्ञापन

कैराना। पति द्वारा तलाक देने की धमकी का विरोध करने पर महिला के साथ लाठी-डंड़ों से मारपीट की गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर हालत में विवाहिता को सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। विवाहिता के भाई ने उसके पति और सास के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

मोहल्ला खैलकलां निकट जामा मस्जिद निवासी आमिल ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन साहिबा की शादी मोहल्ले में ही इमाम गेट चौराहा के पास युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित कर रहे थे। शुक्रवार सुबह 10 बजे उसकी बहन अपने घर पर बैठी हुई थी। आरोप है कि बाहर से आए उसके पति ने उसकी बहन को तलाक देने की धमकी दे डाली। जब उसकी बहन ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने अपनी मां के साथ मिलकर उसे घर में बंद करके उसके साथ लाठी-डंड़ों तथा सरियों से मारपीट की, इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। चीखपुकार सुनकर आसपड़ोस के लोग मौके पर आ गए, जिन्होंने उसकी जान बचाई। सूचना पर वह भी मौके पर पहुंच गया और डायल 100 पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह फरार हो गए। बाद में घायल विवाहिता को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी हालत चिंताजनक बताते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल, विवाहिता का मुजफ्फरनगर अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित ने आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed