{"_id":"5aea05e24f1c1b6e098b7968","slug":"91525286370-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Thu, 03 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
कैराना।
कस्बा के मोहल्ला खैल खुर्द में 10 दिन पूर्व हुई चोरी के मामले में चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मोहल्ला खैल खुर्द निवासी नसीम ने बताया कि 22 अप्रैल की रात वह परिवार के साथ बाहर गया हुआ था। इसी दौरान अजय व मुन्ना निवासी भूरा बाईपास, भूरा उर्फ मेहरबान निवासी आलखुर्द तथा बोना निवासी मोहल्ला बिसातियान ने उसके मकान के ताले तोड़कर एलईडी, सोने की तीन मोहरे, एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक हंसली, एक जोड़ी पाजेब और 15 हजार रुपये चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी।