{"_id":"5ae4b8094f1c1b57098b6f7c","slug":"91524938761-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत
मेरठ-करनाल हाईवे पर हुआ हादसा, बाइक सवार साथी घायल
कंकरखेड़ा। मेरठ-करनाल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई, वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। गांव भलसोना थाना सरधना निवासी समय सिंह (50) पुत्र अतर सिंह खेती करता था। शुक्रवार को वह गांव के ही सोनू के साथ बाइक से शहर आ रहा था। बाइक सोनू चला रहा था और वह पीछे बैठा था। मेरठ-करनाल हाईवे स्थित ड्रीम सिटी कॉलोनी के सामने पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में समय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। समय सिंह के भाई और भतीजे मोर्चरी पहुंचे। उन्होंने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर एपी मिश्रा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।