फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दयानंदनगर में छात्रा से छेड़छाड़, हंगामा

दयानंदनगर में छात्रा से छेड़छाड़, हंगामा

Sat, 02 Dec 2017 10:58 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
दयानंदनगर में छात्रा से छेड़छाड़, हंगामा
शहर में छात्रा से छेड़छाड़, हंगामा
विज्ञापन

शामली। कोचिंग जा रही छात्रा के साथ मनचले ने छेड़छाड़ की। परिजनों को इस बात का पता चला तो हंगामा खड़ा हो गया। शनिवार को पीड़िता कोतवाली में परिजनों के साथ पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
मोहल्ला निवासी एक छात्रा नगर की एक कॉलोनी में कोचिंग करती है। रोजाना की भांति वह कॉलोनी में ट्यूशन पढ़ने के लिए आती है। किशोरी के मुताबिक एक युवक उसके साथ रोजाना छेड़छाड़ करता है। छात्रा द्वारा कई बार इसका विरोध किया तो आरोपी धमकी देने लगा। इस बात के बारे में शुक्रवार की रात पीड़िता ने अपने घरवालों को बता दिया। इस पर हंगामा खड़ा हो गया। शनिवार को पीड़िता कोतवाली में पहुंची और परिजनों के साथ कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी मनचले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छेड़खानी का मामला सामने आने पर पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


कहां गई एंटी रोमियो स्क्वाड टीम नहीं
शामली में सीबी गुप्ता कॉलोनी में कई कोचिंग सेंटर है। इन कोचिंग सेंटरों में रोजाना करीब एक हजार छात्राएं कोचिंग करने के लिए आती हैं। इन्हीं कोचिंग सेंटरों के आसपास मनचले मंडराते रहते हैं। छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं। सीबी गुप्ता कॉलोनी ही नहीं माजरा रोड तथा मिल रोड, नाला पटरी पर कई बार छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आ चुकी है। पुलिस द्वारा एंटी रोमियो स्क्वॉड टीम का गठन किया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed