{"_id":"599497a54f1c1b351a8b469e","slug":"91502910373-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकीम गैंग का शातिर सदस्य पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुकीम गैंग का शातिर सदस्य पकड़ा
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला (शामली)।
पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुकीम गैंग के सदस्य को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से डोडा पोस्त और चोरी की बाइक बरामद की है।
मंगलवार शाम पुलिस कैराना रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना मिली कि गांव जिडाना के पास मुकीम गैंग का सदस्य अनवर उर्फ काला निवासी जहानपुरा अपने एक साथी के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। थाना प्रभारी उमेश रोरिया अपनी टीम के साथ पहुंच गए और घेराबंदी कर दी ओर दोनों बदमाशों को घेर लिया। अपने को घिरता देखकर बदमाश भागने लगे, लेकिन पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया पकड़ा गया शातिर मुकीम गैंग का सदस्य अनवर उर्फ काला निवासी जहानपुरा है। उधर, थाना प्रभारी उमेश रोरिया के अनुसार अनवर पर कैराना कोतवाली में लूट, चोरी के साथ कई अन्य संगीन वारदातें दर्ज है। पुलिस पूछताछ में अनवर ने बताया कि हरियाणा राज्य के कई कस्बों से उसने चोरी, लूट की वारदात को अंजाम दिया है। मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चलान कर दिया है।