{"_id":"597255f74f1c1bdc798b4608","slug":"91500665335-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर विभाग की टीम ने की पुरानी करेंसी के मामले में पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आयकर विभाग की टीम ने की पुरानी करेंसी के मामले में पूछताछ
Updated Sat, 22 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। आयकर विभाग की टीम ने 21 लाख की पुरानी करेंसी के मामले में जानकारी जुटाने के लिए झिंझाना थाने पहुंचकर तीनों आरोपी युवकों से बारी बारी से पूछताछ की। करीब दो घंटे तक चली पूछताछ के बाद टीम लौट गई। उधर, पुलिस ने पुरानी करेंसी रखने वाले तीनों युवकों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया।
बृहस्पतिवार की शाम पुलिस ने मेरठ-करनाल रोड पर स्थित एक ढाबे पर छापा मारकर तीन युवकों शकील, शहजाद और राजबीर निवासी बनखंडी शामली को पकड़ा था। तीनों के पास से पुलिस ने 21 लाख 40 हजार की पुरानी करेंसी पकड़ी थी। पुलिस ने इस संबंध में नोटों को जब्त करते हुए पूरे प्रकरण की रिपोर्ट आरबीआई तथा आयकर विभाग को भेजी थी। शुक्रवार को आयकर विभाग की टीम झिंझाना थाने मेें पहुुंची और मामले की जानकारी ली। उन्होंने इस संबंध में तीनों लोगों से अलग-अलग पूछताछ की तथा उनके बयान लिए। टीम ने पूछताछ की कि इतनी बड़ी करेंसी को वह कहां ले जा रहे थे और यह रुपया किसका है, हालांकि बताया जाता है कि टीम को उनसे पूछताछ के दौरान कुछ खास सफलता नहीं मिल सकी। तीनों से करीब दो घंटे तक पूछताछ के बाद बाद आयकर विभाग के अधिकारी लौट गए। उधर, झिंझाना पुलिस ने तीनों लोगों को निजी मुचलके में पाबंद करते हुए छोड़ दिया। थाना प्रभारी भगवत सिंह का कहना है कि मेरठ से आई आयकर विभाग की टीम ने तीनों लोगों से पूछताछ की। पूछताछ करने का बाद टीम चली गई।