{"_id":"596bb8da4f1c1bc7628b4869","slug":"91500231898-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा कर विवाहिता से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अगवा कर विवाहिता से दुष्कर्म
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने उसे हरियाणा में लेकर जाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। उसे फिर वहां से भेज दिया। पीड़िता ने परिजनों को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद रविवार रात उसके पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
कस्बा कैराना के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी का निकाह चार माह पूर्व कस्बे के ही एक युवक के साथ हुआ था। उसका दामाद काम के लिए दूसरे शहर गया हुआ था। इस कारण उसकी बेटी मायके में रह रही थी। आरोप है कि शनिवार को जब वह घर पर नहीं थे, तो पड़ोसी युवक ने उसके घर पहुंचकर उसकी बेटी को नशीला पदार्थ पिला दिया। नशे की हालत में अपने साथ हरियाणा के शहर गोहाना ले गया। आरोप है कि वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और रविवार को उसे कैराना भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।