फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   चार बच्चों के पिता ने किया दूसरा निकाह, पुलिस ने भेजा हवालात

चार बच्चों के पिता ने किया दूसरा निकाह, पुलिस ने भेजा हवालात

Mon, 17 Jul 2017 12:34 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
चार बच्चों के पिता ने किया दूसरा निकाह, पुलिस ने भेजा हवालात
दूसरा निकाह करने वाला हवालात पहुंचा
विज्ञापन

कैराना।
चार बच्चों के पिता ने दूसरा निकाह कर पत्नी को घर से निकाल दिया। रविवार को आरोपी पति कैराना में अपनी रिश्तेदारी में आया, तो पहली पत्नी ने पुलिस से शिकायत कर उसको पकड़वा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कस्बा कैराना के मोहल्ला अंसारियान निवासी महिला ने कैराना कोतवाली पुलिस को बताया कि उसका निकाह दिल्ली निवासी व्यक्ति से हुआ था। उसके चार बच्चे भी है। कुछ दिन पूर्व ही पति ने दूसरा निकाह कर लिया तथा उसे बच्चों सहित घर से निकाल दिया, जिसके चलते वह कैराना अपने मायके रह रही थी। रविवार सुबह उसे पता चला कि उसका पति कैराना स्थित अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ है, जिस पर उसने डायल 100 पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। पुलिस ने महिला के पति को पकड़ लिया और थाने लाकर हवालात में डाल दिया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed