{"_id":"5ba3f675867a557fa90029f3","slug":"81537472117-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह सिलिंडर पकड़े, डीएम को भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह सिलिंडर पकड़े, डीएम को भेजी रिपोर्ट
Updated Fri, 21 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से छह सिलिंडर बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन, 20 सितंबर
रसोईगैस की कालाबाजारी की बढ़ती शिकायतों के बाद बृहस्पतिवार को आपूर्ति विभाग की टीम ने कस्बे के एक घर में छापा मारते हुए छह सिलिंडर जब्त कर लिए हैं। आपूर्ति विभाग का कहना है कि जिलाधिकारी के निर्देश के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कस्बे की गैस एजेंसी व स्थानीय लोगों की ओर से लगातार आपूर्ति विभाग को रसोई गैस की कालाबाजारी की शिकायती की जा रही थी। लोगों का आरोप था कि खुलेआम कस्बे में कुछ लोग गैस की कालाबाजारी कर रहे हैं। शिकायतों के बाद बृहस्पतिवार को पूर्ति निरीक्षक वैशाली अहलावत ने कस्बे के मोहल्ला खैल में एक व्यक्ति के घर पर छापा मारा। इस दौरान टीम को घर से ही छह सिलिंडर बरामद हो गए। जांच के दौरान उक्त व्यक्ति सभी सिलिंडरों से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा पाए, जिसके बाद पूर्ति निरीक्षक ने सभी छह सिलिंडरों को सीज कर गैस एजेंसी की सुपुर्दगी में दे दिए। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि छह सिलिंडर मिले थे। उनमें से कुछ की रसीद दिखाई गई है। इस संबंध में रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेज दी गई है। अगले निर्देश आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।