{"_id":"5b1c19d64f1c1b264d8b5c53","slug":"81528568278-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान ने चाची का हाथ तोड़ा, तहरीर दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व प्रधान ने चाची का हाथ तोड़ा, तहरीर दी
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधान ने महिला का हाथ तोड़ा, तहरीर दी
थानाभवन। किसी बात को लेकर चल रहे विवाद के चलते पूर्व प्रधान ने एक परिजन के साथ मिलकर अपनी चाची के साथ मारपीट कर हाथ तोड़ दिया। हमले में घायल महिला ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस ने महिला का मेडिकल कराकर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।
घटना थाना क्षेत्र के गांव अंबेहटा याकूबपुर की है। गांव निवासी महिला ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर बताया कि उसके परिवार का भतीजा पूर्व प्रधान है। महिला का आरोप है कि उक्त पक्ष उस पर बदनीयती रखते हैं, जिसका वह हमेशा से ही विरोध करती आई है। महिला ने बताया कि दस दिन पूर्व भी इसी बात को लेकर हुए विवाद में पूर्व प्रधान ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी थी। इसमें उसका हाथ टूट गया था, लेकिन उस समय परिवार व गांव के लोगों ने मिलकर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था। आरोप है कि इसके बाद शुक्रवार शाम को फिर से पूर्व प्रधान ने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। थानाध्यक्ष कृष्णकुमार ने बताया कि महिला का मेडिकल करा दिया गया है। जांच के बाद ही मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।