{"_id":"5ad0fec74f1c1b360b8b46a6","slug":"81523646151-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को अगवा कर ले गई हरियाणा पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को अगवा कर ले गई हरियाणा पुलिस
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। हरियाणा पुलिस ने शामली निवासी एक व्यापारी को हिरासत में लेने का प्रयास किया, लेकिन विरोध होने पर उसकी दुकान पर काम करने वाले कर्मी को ले कर ले गई। गुस्साए व्यापारियों ने हंगामा कर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
शुक्रवार को नगर के बुढ़ाना रोड पर नरेंद्र कुमार अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान एक इनोवा कार आई। जिसमें से हरियाणा पुलिस की वर्दी पहने एक युवक उतरा और एक व्यक्ति का नाम पूछा। इसके बाद उसके तीन चार सिविल ड्रेस वाले साथियों ने व्यापारी नरेंद्र को जबरदस्ती गाड़ी में डालने का प्रयास किया। शोर-शराबा होने पर मौके पर अन्य लोग आ गए, तो आरोपी दूसरे कर्मचारी अमित को कार में डालकर चले गए। जाते जाते वह अपना मोबाइल नंबर भी देकर गए है। इससे व्यापारियों में आक्रोश पनप गया। पश्चिमी उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के नेतृत्व में व्यापारी कोतवाली में पहुंचे और हंगामा करते हुए मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। व्यापारियों ने कार्रवाई ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान सुशील शर्मा, राकेश कुमार, नरेंद्र कुमार, आकाश, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।