{"_id":"6aeced6a07b0aa3aa90cee30","slug":"pickup-truck-hits-motorcycle-in-chhajlat-youth-dies-kanth-news-c-277-1-smbd1007-116240-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: छजलैट में पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: छजलैट में पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
Fri, 06 Nov 2026 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
कांठ। अपने मामा के घर से वापस लौट रहे युवक की बाइक को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार जमशीद को मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कस्बा अगवानपुर के मोहल्ला ततारपुर का रहने वाला जमशीद (27) बुधवार की रात करीब 11 बजे निकटवर्ती जनपद बिजनौर के थाना नूरपुर क्षेत्र के गौहावर में अपने मामा के यहां होकर बाइक द्वारा घर अगवानपुर लौट रहा था। जब यह मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे स्थित छजलैट के गांव पचोकरा मंदिर के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने इसकी बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची छजलैट पुलिस ने जमशीद को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया है कि जमशीद अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा और विवाहित था। छह महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। जमशीद की मौत से पत्नी रानी परवीन, मां बानो, भाई आसिफ, जुबैर सहित सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा है। थानाध्यक्ष छजलैट रमेश सहरावत ने बताया कि मृतक की मां की तहरीर पर पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर वाहनों को कब्जे में ले लिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है, अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है।