फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जमीन की रंजिश को लेकर मारपीट, फायरिंग

जमीन की रंजिश को लेकर मारपीट, फायरिंग

Sun, 25 Mar 2018 12:55 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
जमीन की रंजिश को लेकर मारपीट, फायरिंग
कांधला (शामली)। जमीन के विवाद को लेकर चल रही रंजिश में पड़ोसी के मकान में घुसकर मारपीट की गई और फायरिंग कर दी। घटना में तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तरफ से घटना के संबंध में आईटीबीपी में कार्यरत सिपाही सहित चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना कांधला क्षेत्र के गांव भारसी निवासी ओमपाल का पड़ोसी परिवार के साथ जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। दूसरे पक्ष का राहुल आईटीबीपी में कार्यरत है और इन दिनों देहरादून में तैनात है। वह कुछ दिन से छुट्टी पर घर आया हुआ था। आरोप है कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे ओमपाल अपने परिवार के लोगों के साथ पर था। इसी दौरान राहुल वहां पहुंचा और बोला कि जिस जमीन तुम लेना चाह रहे हो, वह तुम्हें कभी नहीं मिलेगी। इस बात को लेकर दोनो में कहासुनी के बाद मारपीट हुई। उस समय तो आसपास के लोगों ने बीच बचाव करा दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद राहुल अपने भाई सौरभ के अलावा शुभम और रोहताश को साथ लेकर दोबारा से ओमपाल के घर पहुंचा और घर पर मौजूद लोगों के साथ में मारपीट कर दी। ओेमपाल पक्ष ने विरोध किया गया, तो आरोपियों ने बंदूक से फायरिंग कर दी। इस दौरान ओमपाल पक्ष के पंकज, संजय और आर्यन छर्रे लगने के कारण घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना दिए जाने पर कांधला थाना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी पक्ष के लोग कई राउंड हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गांव में पहुंचकर तीनों घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाया। घटना के संबंध में रिछपाल ने तहरीर देकर राहुल, सौरभ, शुभम और रोहताश के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच के साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है। घटना में नामजद आरोपी राहुल आईटीबीपी में तैनात बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed