{"_id":"597641244f1c1b9c328b464c","slug":"81500922148-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में घुसे बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैराना में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में घुसे बदमाश
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसबीआई शाखा में घुसे बदमाश
कैराना(शामली)। बदमाशों ने रविवार रात कैराना स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में चोरी का प्रयास किया। बदमाशों ने बैंक के पिछले गेट का ताला तोड़ दिया, लेकिन सायरन बजने ही फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक में जाकर जांच-पड़ताल की, जिसमें सब कुछ ठीक पाया गया।
रविवार रात करीब एक बजे कुछ चोरों ने शामली रोड स्थित स्टेट बैंक के पिछले गेट का ताला तोड़ा और अंदर दाखिल हो गए। उसी दौरान बैंक में लगा सायरन बजने लगा। रात्रि एक बजे बैंक के सायरन की तेज आवाज से चोरों के पैर उखड़ गए और वे फरार हो गए। बैंक के आसपास रहने वाले लोगोें की पर पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक की चारों ओर से घेराबंदी करते हुए सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने देखा कि बैंक के पीछे के गेट का ताला टूटा पड़ा है, लेकिन बैंक में अंदर घुसने का कोई रास्ता नहीं खुला मिला। उसके बाद पुलिस ने बैंक स्टाफ को सूचना देकर मौके बुलवाया और बैंक खुलवाकर सायरन बंद कराया।
छह साल पूर्व बैंक में कर दी गई थी गार्ड की हत्या
छह साल पूर्व एसबीआई शाखा में सुरक्षा गार्ड की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद से बैंक पर कोई सुरक्षा कर्मी तैनात नहीं है। तीन साल पूर्व भी स्टेट बैंक के एटीएम को चोरों ने काट लिया था, लेकिन 65 लाख रुपये चोरी होने से बच गए थे।
विज्ञापन
वर्जन --
बैंक के पीछे के गेट का ताला रात में बदमाशों ने तोड़ दिया, लेकिन सायरन बजने के चलते शायद बदमाश फरार हो गए, जिसके चलते वारदात होने से बच गई - अमर सिंह, शाखा प्रबंधक
-----------
चोरों ने बैंक का ताला तोड़ दिया था, लेकिन अंदर सब कुछ ठीक मिला। अब बैंक के आसपास गश्त को बढ़ा दिया गया है - धर्मेंद्र पंवार, कोतवाली प्रभारी।