{"_id":"5c645f94bdec220f12209995","slug":"71550081940-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश में मुकदमा दर्ज, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश में मुकदमा दर्ज, दो गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन
कैराना। पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप सहित अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। सहारनपुर क्षेत्र निवासी युवती ने मंगलवार को एसपी अजय कुमार को प्रार्थना पत्र सौंपा। पीड़ित ने बताया कि आठ फरवरी को वह अपने मंगेतर के साथ कैराना क्षेत्र के गांव में जा रही थी। गांव के पास वह गन्ने के खेत में चली गई। आरोप है कि खेत में पीछे से आए पांच युवकों ने छेड़छाड़ करते हुए सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। साथ ही उसकी अश्लील वीडियो बना ली। शोर सुनकर पहुंचे मंगेतर सहित अन्य लोगों ने महिला को बचाया। आरोप है कि युवकों ने वीडियो नेट पर भी डाल दी। एसपी के आदेश पर कैराना कोतवाली पुलिस ने दो सगे भाइयों सहित पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर ने बताया कि पीड़ित युवती की तहरीर पर मुजाहिद, भूरा, मुकीम और आरिफ उर्फ चिख्खा और नवाब उर्फ चीनी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल ने बताया कि दो आरोपी मुजाहिद और भूरा को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य फरार तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।