फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   लाखों रुपये पेशगी लेकर भी ईंट भट्ठे पर मजदूरों के न जाने का आरोप

लाखों रुपये पेशगी लेकर भी ईंट भट्ठे पर मजदूरों के न जाने का आरोप

Thu, 17 Jan 2019 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
लाखों रुपये पेशगी लेकर भी ईंट भट्ठे पर मजदूरों के न जाने का आरोप
शामली। बृहस्पतिवार को रोहताश कुमार निवासी गांव गुरूमा थाना ढिल्लो लुधियाना पंजाब ने शहर कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि वह केवी ईंट भट्ठा उद्योग गांव ढिंढसा जनपद खन्ना पंजाब में लेबर का ठेकेदार है। वह मूल रूप से जिला बागपत के गांव मलकपुर का मूल निवासी है। पीड़ित का कहना है कि शामली के मोहल्ला बरखंडी निवासी करीब 12 लोगों ने भट्ठे पर मजदूरी के लिए लगभग दो लाख 63 हजार रुपये एडवांस ले लिए थे। मजदूरों ने सोमवार को भट्ठे पर जाने का वादा किया था। उस दिन मजदूरों ने बहाना बनाते हुए बुधवार को भट्ठे पर जाने की बात की, लेकिन जब उसने मजदूरों को चलने को कहा तो उन्होंने भट्ठे पर जाने से मना कर दिया। ठेकेदार ने मजदूरों पर रकम हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। उधर, कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि लेबर ठेकेदार की तहरीर मिली है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed