{"_id":"5c266774bdec2256cc1bdf50","slug":"71546020724-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना के युवक की बंगलुरु में हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैराना के युवक की बंगलुरु में हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। बंगलुरु में हेयर सैलून चलाने वाले कैराना निवासी युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन युवक का शव लेने के लिए बंगलूरू रवाना हो गए है।
मोहल्ला आलखुर्द भूरा चुंगी निवासी साजिद (30) पुत्र ताहिर बंगलूरू के जिला पोलार में हेयर सैलून की दुकान करता था। शुक्रवार सुबह परिजनों को सूचना मिली कि साजिद की गला रेतकर और चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। भाई राशिद ने बताया कि साजिद ने पांच वर्ष पूर्व से कैराना से अपना काम छोड़कर बंगलूरू में जाकर हेयर कटिंग की दुकान कर ली थी। इसके बाद वह पत्नी व बच्चों को भी वहीं ले गया था और किराये पर रहने लगा था। साजिद की पत्नी ने उन्हें फोन कर बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे उसके पति को कुछ युवक कटिंग करने के लिए घर से बुलाने आए थे। परिचित होने के चलते साजिद उनका काम करने चला गया था। इसके बाद न तो उसकी दुकान खुली और न ही घंटों तक भी कुछ सुराग लग सका। फिर पार्क के बराबर से साजिद का खून से लथपथ पड़ा हुआ शव मिला। इधर, सूचना मिलने के बाद परिजन भी शव लाने के लिए रवाना हो गए हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
दो दिन पहले ही आया था भाई
साजिद का भाई राशिद भी बंगलूरू गया हुआ था। शुक्रवार को ही वह कैराना पहुंचा था। घटना से पूरे मोहल्ले में गम का माहौल छाया हुआ है। परिजनों ने बताया कि साजिद की शादी क्षेत्र के गांव भूरा में वर्ष 2005 में हुई थी। उसकी दो मासूम बेटी और एक पुत्र है।