{"_id":"5c1690a4bdec2253e04bfd3d","slug":"71544982692-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लघुशंका करने गए युवक की बाइक ले उड़े चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लघुशंका करने गए युवक की बाइक ले उड़े चोर
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
युवक की बाइक चोरी
थानाभवन। सीतापुर निवासी नरेश कुमार हरिद्वार में नौकरी करता है। वहां साथ में ही काम करने वाले दोस्त की लड़की की शादी में शरीक होने के लिए वह शामली जा रहा था। जब वह हिंड चेक पोस्ट के पास पहुंचा, तो वह अपनी बाइक को सड़क किनारे खड़ी कर दिया।इस दौरान उसने बाइक को लॉक किए बिना चाबी उसी में छोड़ दी थी। इसी दौरान मौका पाकर चोर बाइक को ले उड़े। नरेश ने शोर मचाया, लेकिन चोर बाइक लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास बाइक चोरों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं लग सका। इस संबंध में थाना प्रभारी धर्मेंद्र पंवार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।