{"_id":"5b7f052342c792463b3b5a9c","slug":"71535051043-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने डकैती का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने डकैती का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन।
एक माह पूर्व सोंटा रसूलपुर गांव में हुई डकैती की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हींड पुलिया से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
क्षेत्र के गांव सोंटा रसूलपुर में गुलफराज ने तहरीर देकर बताया था कि 21 जुलाई को छह लोगों ने रात में उसके घर में घुसकर पहले परिवार को बंधक बनाया और इसके बाद घर में रखे 25 हजार, दो कुंडल, दो झुमकी, एक पाजेब लूट ली। पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन जांच के दौरान पुलिस ने चोरी का मुकदमा डकैती में तब्दील कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की। थानाध्यक्ष कृष्णकुमार ने बताया कि बृृहस्पतिवार सुबह हींड पुलिया के समीप से खालिद पुत्र इस्तयाक निवासी भैसानी इस्लामपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने डकैती की घटना को स्वीकार की। आरोपी के पास से पुलिस ने सात हजार, एक मस्कट, दो कारतूस, आधार कार्ड, पैन कार्ड बरामद कर लिए। पुलिस के अनुसार डकैती के दो अन्य आरोपी मोहम्मद अय्यूब पुत्र इकबाल निवासी साउडीपुर रोड मुजफ्फरनगर व आशिफ पुत्र फिरासत निवासी मोहल्ला दीन मोहम्मद सुजडू मुजफ्फरनगर एक अन्य मामले में मंगलौर पुलिस द्वारा जेल भेजे जा चुके हैं। जबकि तीन अज्ञात आरोपी फरार चल रहे हैं। जिनकी पहचान कर शीघ्र धरपकड़ की जाएगी।