फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पुरानी रंजिश के चलते मा बेटी पर हमला

पुरानी रंजिश के चलते मा बेटी पर हमला

Mon, 30 Jul 2018 11:36 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश के चलते मा बेटी पर हमला
रंजिश के चलते मां और बेटी पर हमला
विज्ञापन

कांधला। रंजिश के चलते चार लोगों ने खेत पर चारा लेने गई मां बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने अपनी चिकित्सा कराने के बाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

थाना क्षेत्र के गांव सुन्ना निवासी आबिद व काला के बीच पिछले काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि इसी विवाद के कारण दोनों पक्षों के लोगों के बीच रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश के चलते सोमवार दोपहर जब काला पक्ष की ओर से महिला गुलशाना और उसकी बेटी रेशमा पशुओं के लिए चारा लेने के लिए जा रही थी। आरोप है कि चार लोगों ने दोनों पर लाठी डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। परिजनों ने दोनों घायलों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। दोनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें शामली के लिए रेफर किया गया। पीड़ित महिला के बेटे की ओर से चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। मामले में थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि उन्हें तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed