फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शहर के अजंता चौक पर कार से उताकर दो युवकों को सरेआम पीटा

शहर के अजंता चौक पर कार से उताकर दो युवकों को सरेआम पीटा

Thu, 05 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
शहर के अजंता चौक पर कार से उताकर दो युवकों को सरेआम पीटा
शामली।
विज्ञापन

शहर के अजंता चौक पर बुधवार दोपहर दो पक्षों में मारपीट होने से अफरातफरी मच गई। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट कर रहे तीन युवकों को पकड़ लिया और कोतवाली ले आई।

गांव भभीसा निवासी संजीव और बिल्लू शामली किसी काम से आए थे। उनके साथ उनकी भाभी रेणू भी थी। जब वे कार से अजंता चौक पहुंचे तो उसी दौरान एक साइकिल सवार कार से टकरा गया। इस बात को लेकर संजीव की साइकिल सवार के साथ कहासुनी हो गई। जिस पर साइकिल सवार ने अपने कई साथियों को फोन कर मौके पर बुलवा लिया। जिसके बाद उक्त युवकों ने कार सवार दोनों भाइयों को सड़क पर गिराकर मारपीट शुरू कर दी। हंगामा होने पर लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इस दौरान महिला ने उनको रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने महिला के साथ थी मारपीट की कोशिश की। इस बीच किसी ने फोन पर पुलिस को सूचना दे दी। तभी पुलिस मौके पर आ गई और मारपीट कर रहे तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। मामले में महिला द्वारा आरोपियों के खिलाफ तहरीर लिखी जा रही थी। उधर, एसआई सत्यनारायण दहिया ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पीड़ितों से तहरीर लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed