{"_id":"6adf68b36dfe3316c30c5a4d","slug":"dsgdf-grnoida-news-c-1-noi1095-4874282-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रास्ते में मिले पति और देवर, महिला के साथ की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रास्ते में मिले पति और देवर, महिला के साथ की मारपीट
विज्ञापन
- बरौला चौक पर ड्यूटी पर जाते समय रास्ते में रोककर पीटने का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बरौला चौक पर एक महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने पति विपिन, उसके भाइयों और भाभियों पर मारपीट करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़िता के मुताबिक, शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह सदरपुर स्थित अपने घर से सेक्टर-126 की एक कंपनी में ड्यूटी करने जा रही थीं। इसी दौरान बरौला चौक पर उनके पति और परिवार के अन्य सदस्य मिल गए। आरोप है कि उन्होंने महिला को रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। महिला का कहना है कि मारपीट में उनके शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। घटना के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत में पति विपिन के अलावा उसके भाइयों और भाभियों को भी आरोपी बताया गया है। एडीसीपी अभय मिश्र ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।