{"_id":"5b118d184f1c1b916e8b5a97","slug":"71527876888-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बदलकर पैसा निकालने का खुलासा दो हिरासत मे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम बदलकर पैसा निकालने का खुलासा दो हिरासत मे
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले गिरोह के दो सदस्य पकड़े
कांधला। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान हिरासत में लिए गए दो युवकों से एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने की घटना का खुलासा किया है।
एसपी ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि चार दिन पूर्व कस्बे के मोहल्ला खैल निवासी अनीस की पत्नी शमीमा कस्बे के इंडियन बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गई थी। पीड़िता के अनुसार इसी बीच एक अज्ञात युवक ने महिला का एटीएम कार्ड बदल कर उसके खाते से रुपये निकाल लिए थे। पीड़ित महिला ने अज्ञात युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश प्रारंभ कर दी थी। बृहस्पतिवार शाम को थाना प्रभारी ओपी चौधरी कस्बे के एसबीआई बैंक पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया, तो दोनों बाइक सवार युवक वहां से भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ करने पर दोनों युवकों ने बताया कि वह नशीले पदार्थों की सप्लाई करने के साथ ही ग्राहकों को झांसे में लेकर एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से रुपये निकालने का काम करते हैं। एसपी ने बताया कि दोनों युवकों ने स्वीकार किया कि चार दिन पहले ही कस्बे की एक महिला का एटीएम कार्ड बदलकर 27 हजार रुपये की नगदी निकाली थी। पुलिस ने पकड़े गए दोनों युवकों के कब्जे से 29 एटीएम कार्ड , कई क्रेडिट कार्ड, चोरी की एक बाइक, मोबाइल व एक किलो चरस बरामद की है। दोनों युवकों ने अपने नाम उस्मान, तालिब, गौरी पट्टी लोनी गाजियाबाद बताया है। इनके पीछे पूरा गिरोह इस काम को अंजाम दे रहा है। इसके बारे मे पुलिस गहनता से जांच कर रही है। शीघ्र ही पूरे गैंग का खुलासा कर उन्हें जेल भेजने का काम किया जाएगा।