{"_id":"5aac0a704f1c1bc4758b5b76","slug":"71521224304-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा एक बदमाश, दो फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा एक बदमाश, दो फरार
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता (शामली)। बाइक सवार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। फायरिंग कर भागे बदमाशों का पुलिस ने पीछा किया। एक बदमाश पकड़ा गया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने दिल्ली से चोरी की गई बाइक के अलावा तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
शुक्रवार की सुबह गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस टीम पुरमाफी तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान को पुरमाफी की ओर बाइक सवार तीन युवक आए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो तीनों फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया और एक को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मौके से काला पुत्र सोमदत्त निवासी खानपुरकला थाना झिंझाना को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में काला ने अपने साथियों के नाम चतरवेद पुत्र मलखान निवासी खानपुर और गिरधारी पुत्र राजकरण निवासी अलाउद्दीनपुर झिंझाना बताया है। पकड़े गए बदमाश के पास से बाइक, तमंचा 315 बोर, दो कारतूस और एक खोखा बरामद किया। पुलिस के अनुसार बरामद बाइक दिल्ली के नागलोई क्षेत्र से चोरी करके लाई गई थी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। काला पूर्व में भी जेल जा चुका है। उसके साथियों को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।