{"_id":"5a945a004f1c1bfe7e8b7db2","slug":"71519671808-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड ने लगाया मारपीट का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होमगार्ड ने लगाया मारपीट का आरोप
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होमगार्ड ने लगाया मारपीट का आरोप
शामली। कैराना निवासी होमगार्ड विजय ने कोतवाली शामली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि रविवार को वह शामली आ रहा था। आरोप है कि कंडेला बिजलीघर के पास एक गाड़ी ने ओवरटेक कर उसको रोक लिया तथा उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। आरोपी है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पति के खिलाफ दर्ज कराया कुकर्म का मुकदमा
शामली। आदर्शमंडी थानाक्षेत्र निवासी एक महिला ने एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी एक साल पूर्व छपरौली निवासी के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उससे दहेज मांग रहे थे, विरोध करने पर आरोपी उसके साथ मारपीट करते थे। महिला का आरोप है कि उसका पति उसके साथ कुकर्म करता था। कुछ दिनों पूर्व आरोपियों ने उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया था। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली और जांच शुरू कर दी है।