{"_id":"5a64e0424f1c1b72268b5abe","slug":"71516560450-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नरों के दो पक्षों के विवाद को लेकर चौसाना चौकी पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किन्नरों के दो पक्षों के विवाद को लेकर चौसाना चौकी पर हंगामा
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
किन्नरों के दो पक्षों में विवाद
चौसाना (शामली)। झिंझाना और चौसाना के किन्नरों दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद के चलते रविवार को चौसाना चौकी पर जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच फैसला कराने का प्रयास किया, लेकिन समझौता नहीं हो सका।
चौसाना व झिंझाना के किन्नरों के बीच क्षेत्र बंटवारे को लेकर पिछले दो सालों से विवाद है। तत्कालीन एसओ झिंझाना भगवत सिंह ने दोनों पक्षों को एक साथ बैठाकर विवाद का निस्तारण कराने का भी प्रयास किया था। इस पर दोनों पक्ष राजी भी थे, लेकिन उनके एसओ के तबादले के बाद एक बार फिर विवाद उभरकर सामने आ गया। रविवार की सुबह सोनिया किन्नर पक्ष के दर्जनों किन्नर पुलिस चौकी पहुंचे और जमकर हंगामा किया। सोनिया का आरोप है कि झिंझाना पुलिस ने दूसरे पक्ष से साठगांठ कर उनका शोषण किया है। इसके बाद पुलिस चौकी दूसरे पक्ष को भी बुलवाया गया, लेकिन मामले में कोई समझौता नहीं हो सका। उधर, चौसाना पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास चल रहे है।