{"_id":"5a5fa1fa4f1c1b6c268b4f55","slug":"71516216826-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक से मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक से मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज
थानाभवन। कोचिंग से लौटते वक्त युवक की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थानाभवन क्षेत्र के ग्राम हसनपुर लुहारी गुरविंदर गत सोमवार को थानाभवन से कोचिंग करके गांव लौट रहा था। रास्ते में मिले गांव के ही दो युवकों ने उसको रोक कर गालीगलौज की और विरोध करने पर पीटकर घायल कर दिया था। मामले में गुरविंदर की मां सुशीला ने थानाभवन थाने पर तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई थी। इसके बाद पीड़ित की मां ने जिलाधिकारी और एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।
व्यापारी ने आरोप लगाया
थानाभवन। कस्बा थानाभवन में बिल्डिंग मैटीरियल के व्यापारी ने दो लोगों पर उधारी के पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। व्यापारी अफजल पुत्र अब्बास निवासी बूंटा थाना गढ़ीपुख्ता ने तहरीर देकर बताया कि गांव भैसानी निवासी दो लोगों ने उससे करीब दो लाख दस हजार रुपये का सामान खरीदा था। कई बार मांगने पर वह भुगतान नहीं कर रहे हैं तथा अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही हैं।