{"_id":"5a5901f84f1c1bfa408b47be","slug":"71515782648-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहुंचे थे एसपी से सुरक्षा मांगने, अब जाना पड़ेगा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहुंचे थे एसपी से सुरक्षा मांगने, अब जाना पड़ेगा जेल
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी युगल ने एसपी से सुरक्षा मांगी
शामली।
नोकुआं रोड से फरार प्रेमी युगल ने एसपी से सुरक्षा मांगी। नाबालिग होने पर पुलिस दोनों को वहां से कोतवाली ले आई। अब पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में जुटी हुई है।
मोहल्ला नोकुआं रोड से कई दिन पूर्व एक युवक मोहल्ला निवासी एक किशोरी को लेकर फरार हो गया था। इस मामले में किशोरी के परिजनों ने आरोपी युवक तथा उसके परिजनों के खिलाफ बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का मुकदमा कोतवाली में दर्ज कराया था, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार को किशोर किशोरी को लेकर एसपी ऑफिस पर पहुंच गया। उसने एसपी को बताया कि दोनों ने शादी कर ली है और अब परिजनों से उनको जान का खतरा बना हुआ है, जिसके बाद उन्होंने इस संबंध में शिकायती पत्र दिया। एसपी ने पूरे मामले में जांच के लिए शामली कोतवाली पुलिस से जानकारी ली। इस पर पता चला कि आरोपी के खिलाफ कोतवाली में बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज है। पुलिस एसपी कोतवाली पहुंची और दोनों को कोतवाली में ले आई। मामले में जांच की जा रही है।