फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   रुपयो के लेन-देन को लेकर गोली मारी

रुपयो के लेन-देन को लेकर गोली मारी

Tue, 07 Nov 2017 11:54 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
रुपयो के लेन-देन को लेकर गोली मारी
लेनदेन के विवाद में युवक को गोली मारी
विज्ञापन

झिंझाना।
कस्बे के दरगाहपुर रोड स्थित नौगजा पीर के पास बैठे युवक को उसके दोस्त ने लेनदेन के विवाद में गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे करनाल रेफर किया गया।

मंगलवार की शाम सात बजे कस्बे के दरगाहपुर रोड के पास नौगजा पीर के पास बिल्ला निवासी मोहल्ला ताडवाला व रिंकू निवासी मोहल्ला शैदमीर दोनों आपस में दोस्त है। आरोप है कि लेनदेन के विवाद होने पर रिंकू ने तमंचा निकालकर बिल्ला को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुन पहुंचे लोगों को देखकर हमलावर वहां से भाग खड़ा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को झिंझाना सीएचसी में भर्ती कराया है, जहां से उसे गंभीर अवस्था में करनाल रेफर किया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ थाना भवन राजेश कुमार ने घायल युवक से घटना की जानकारी लेकर पीड़ित के पिता से आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed