फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बिना तलाक लिये विवाह का किया आवेदन, रिपोर्ट दर्ज

बिना तलाक लिये विवाह का किया आवेदन, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 30 Aug 2017 12:24 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
बिना तलाक लिये विवाह का किया आवेदन, रिपोर्ट दर्ज
कैराना। एक व्यक्ति और एक महिला ने अपने आप को अविवाहित दर्शाते हुए विशेष विवाह अधिकारी/उपजिलाधिकारी के यहां कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन कर दिया। महिला के पति ने उस पर आपत्ति लगाते हुए एसडीएम को हकीकत बताई। इसके बाद एसडीएम ने महिला तथा युवक सहित चार लोगों के खिलाफ कैराना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

विशेष विवाह अधिकारी/उपजिलाधिकारी विजय प्रकाश तिवारी ने बताया कि गांव तितरवाड़ा निवासी यूनुस और खुरगान निवासी महिला ने 10 जुलाई को उनके कार्यालय पर उपस्थित होकर कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन किया था। दोनों ने अपने आप को अविवाहित बताते हुए शपथ पत्र भी दाखिल किए थे। कोर्ट मैरिज के लिए सरवेज और मोहब्बत अली निवासी तितरवाड़ा को गवाह बनाया गया था। इसके बाद आपत्ति के लिए एक माह का समय दिया गया था। एसडीएम ने बताया कि गत तीन अगस्त को खुरगान निवासी अकरम ने उनके कार्यालय में आकर आपत्ति दाखिल की और कहा कि महिला उसकी पत्नी है। उससे तलाक नहीं हुआ और न ही उनका संबंध विच्छेद हुआ है। अकरम ने निकाह नामा भी प्रस्तुत कर दिया। उसने बताया कि कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन करने वाला यूनुस भी शादीशुदा है तथा चार बच्चों का पिता है। यूनुस ने धोखाधड़ी करके उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर कोर्ट मैरिज करने के लिए तैयार किया है। एसडीएम ने जांच करने के बाद सोमवार रात आरोपी यूनुस और महिला के साथ ही दोनों गवाह सरवेज तथा मोहब्बत अली के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि तथ्यों को छिपाकर धोखाधड़ी से कोर्ट मैरिज करने का प्रयास किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed