फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   भू-माफियाओं को सूचीबद्घ कर रही टास्क् फोर्स

भू-माफियाओं को सूचीबद्घ कर रही टास्क् फोर्स

Fri, 28 Jul 2017 12:23 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
भू-माफियाओं को सूचीबद्घ कर रही टास्क् फोर्स
भूमाफिया को सूचीबद्ध करने में जुटी टास्क फोर्स
विज्ञापन

कैराना(शामली)। खुरगान रोड पर करोड़ों की शत्रु संपत्ति पर भू-माफिया ने कब्जा कर रखा है। भाजपा सरकार में इस भूमि से कब्जा हटवाने के लिए प्रशासन तैयारी में लग गया है। शासन से जारी आदेशों के बाद एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स ने कैराना तहसील क्षेत्र के भू-माफिया की भी सूची बनानी शुरू कर दी है।

चार माह पूर्व सूबे में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद शासन ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे हटाने के लिए एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स का गठन किया था। एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स के अस्तित्व में आने के बाद से भूमाफिया के विरुद्ध कार्रवाई तेज हो गई है। एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स में शामिल तहसीलदार अभयराज पांडेय ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कैराना तहसील क्षेत्र में आने वाली ऐसी सारी जमीनों की सूची बनाई जा रही है, जिस पर भूमाफिया ने सालों से अवैध कब्जे कर रखे हैं। तहसीलदार ने बताया कि खुरगान रोड पर खसरा नंबर 1331, 1340, 1347, 1348, 1349 व 1350 शत्रु संपत्ति घोषित की जा चुकी है। उक्त भूमि का कुल रकबा 1.137 हेक्टेयर है। उक्त शत्रु संपत्ति पर 37 लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है, जिनको चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही पुलिस व पीएसी के साथ उक्त भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए बड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकारी भूमि पर कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed