फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जानलेवा हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज

जानलेवा हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Sun, 18 Jun 2017 12:59 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
जानलेवा हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज
न्यायालय के आदेश पर हमले की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

कैराना। क्षेत्र के ग्राम बराला निवासी मुन्शाद ने अदालत के माध्यम से कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 15 अप्रैल को दोपहर गांव के ही तरवेज आलम, परवेज, मसरूफ, समेदीन, सरवर व सरवेज निवासी ग्राम बराला हाथों में लाठी डंडे लेकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने उसके ऊपर लाठी डंडो से हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। अदालत द्वारा आदेश जारी किए जाने पर शनिवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर में घुसकर नकदी और जेवरात चोरी
कैराना। कस्बा कैराना के मोहल्ला रेतावाला निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार रात उसका पति खेत पर पानी चलाने गया था। देर रात करीब डेढ़ बजे दो चोर उसके मकान में घुस आए तथा घर की अलमारी में रखी 50 हजार की नकदी, सोने की बालिया व उसकी बच्ची की पैरों की पाजेब चोरी कर ली। जैसे ही चोर वहां से भागने लगे तो उसकी आंख खुल गई तथा उसने एक चोर को पहचानते हुए उसे पकड़ लिया। इस पर चोर तमंचे से गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। शोर मचाने पर पड़ोस के लोग आ गए तथा चोरों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed