फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   625 liter raw alcohol caught

625 लीटर कच्ची शराब पकड़ी

Sun, 10 Feb 2019 11:00 PM IST
Deepak Sharma शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Published by: Deepak Sharma Updated Sun, 10 Feb 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
625 liter raw alcohol caught
arrest - फोटो : अमर उजाला
शामली। सहारनपुर और उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद शामली जिले में आबकारी और पुलिस विभाग का कच्ची शराब के खिलाफ सर्च अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। आबकारी विभाग ने शामली और कैराना क्षेत्र के कई गांवों में छापेमारी कर करीब 625 लीटर कच्ची शराब बरामद कर महिला समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।        
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि रविवार को कच्ची एवं अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। जनपद में थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव टिटौली, शेखुपुरा और कसेरवा खुर्द, थाना कैराना क्षेत्र के गांव तितरवाड़ा, मवी, हैदरपुर, ककौर, मंडावर के अलावा कैराना कस्बे के मोहल्ला आलकलां और आसपास के क्षेत्र में दबिश और चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान करीब 505 लीटर अवैध कच्ची शराब और हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई। मौके पर लगभग 1200 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया।
विज्ञापन


इस    दौरान चार आरोपी मोनू, सरिता, सुखपाल निवासीगण कसेरवा खुर्द, कांति निवासी मोहल्ला आलकलां कैराना को पकड़ा गया है। पकड़े गए अभियुक्तों के विरुद्ध      थाना आदर्श मंडी और थाना कैराना में आबकारी अधिनियम की धारा में अभियोग पंजीकृत किए गए। इस कार्रवाई के दौरान मौके से चार ड्रम एवं शराब बनाने के उपकरण आदि बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अलग-अलग थानों में कुल सात अभियोग दर्ज कराए गए। इस कार्रवाई के दौरान गांवों में जनसामान्य को जागरूक करने हेतु चेतावनी पम्फलेट भी वितरित किए। जिन पर जनपद के आबकारी अधिकारियों के फोन नंबर लिखे है। जनसामान्य से अपील की गई है कि अवैध अड्डों से बिकने वाली अवैध शराब न पिएं, क्योंकि अवैध अड्डों से मिलने वाली शराब जहरीली हो सकती है।
उधर, शामली के थाना आदर्श मंडी पुलिस ने करोड़ी बनत रोड के निकट से चार आरोपी मोनू, प्रदीप पुत्र भूरा, प्रदीप पुत्र भागमल और विनोद निवासी बनत को गिरफ्तार कर 22-22 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। इसके अलावा रात में सिलावर-भैंसवाल मार्ग पर एक ट्यूबवेल के निकट से सतीश निवासी गांव सिलावर को 51 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।


उधर, कोतवाली पुलिस ने रात में गांव कुड़ाना में और रविवार शाम को बहावड़ी गांव में कच्ची शराब के खिलाफ सर्च अभियान चलाया। धर, थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि रात में डेरा भगीरथ गांव में दबिश देकर कच्ची शराब बनाने की भट्ठी पकड़ी है। मौके से एक आरोपी राजपाल को गिरफ्तार कर करीब 100 लीटर कच्ची शराब और 300 लीटर लहन बरामद हुआ। इसके अलावा रंगाना बिजलीघर के निकट से रंगाना निवासी सेटू को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। कैराना में पुलिस और आबकारी टीम ने मोहल्ला आलकलां निवासी अजय के मकान पर छापेमारी कर उसकी पत्नी क्रांति को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed