फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कालाबाजारी के शक में पकड़ा राशन, जाच के बाद छोड़ा

कालाबाजारी के शक में पकड़ा राशन, जाच के बाद छोड़ा

Sat, 30 Mar 2019 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
कालाबाजारी के शक में पकड़ा राशन, जाच के बाद छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैराना। एसडीएम के निर्देश पर आपूर्ति विभाग की टीम ने मायापुर रजबहे की पटरी पर कालाबाजारी के शक में राशन से लदी गाड़ी को पकड लिया। गाड़ी चालक द्वारा कागज दिखाए जाने के बाद उसे छोड़ दिया गया।

शनिवार दोपहर एसडीएम डॉ. अमित पाल शर्मा को सूचना मिली कि एसएमआई गोदाम से गाड़ी में कालाबाजारी के लिए राशन भरकर जा रहा है। एसडीएम के निर्देश पर आपूर्ति निरीक्षक संजय कुमार ने भूरा-मायापुर रजबहे की पटरी के निकट गाड़ी को पकड़ लिया। इसके बाद एसएमआई भी वहां पहुंच गए। आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि यह राशन गाजीपुर की महिला राशन डीलर खतीजा के यहां जा रहा था। राशन की गाड़ी के पीछे उसका पति भी बाइक पर था, जिसके पास कागज मौजूद मिले और गाड़ी को छोड़ दिया गया। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व एसडीएम ने भूरा-मायापुर रोड पर खेत से कालाबाजारी के लिए जा रही सरकारी राशन से लदी गाड़ी पकड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed