{"_id":"5c7eb943bdec22143c033d6c","slug":"61551808835-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय में चोरी करते पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विद्यालय में चोरी करते पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सोमवार को माजरा रोड पर टेलीफोन एक्सचेंज के निकट प्राथमिक विद्यालय नंबर छह में मिड-डे मील के भगोने और ढक्कन आदि सामान चोरी करने के बाद दीवार फांदकर भाग रहे युवक को लोगों ने मौके पर पकड़ लिया था। जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया था। कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जोनी निवासी नौकुआं रोड बताया। इस मामले में विद्यालय के प्रधानाध्यापक आदित्य कुमार की तहरीर पर देर रात में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि वह करीब साढ़े चार माह पहले 17 अक्टूबर की रात को काका नगर स्थित पूर्व विधायक पंकज मलिक के घर में चोरी करने के आरोप में भी जेल गया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से उस समय पूर्व विधायक के यहां से चोरी की गई एलइडी बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।