{"_id":"5c2f9eadbdec2256af3f5843","slug":"61546624685-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठे नगर पंचायत कर्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठे नगर पंचायत कर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। कर्मचारी के साथ हुई मारपीट के मामले में आरोपी युवक को छोड़ने से क्षुब्ध नगर पंचायत कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया। चेतावनी दी कि अगर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
तीन दिन पूर्व एलम निवासी एक युवक नगर पंचायत कार्यालय में प्रमाण पत्र बनवाने के लिए गया था। प्रमाण पत्र बनाने को लेकर उसकी पंचायत कर्मी संदीप से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि युवक ने कार्यालय में ही संदीप के साथ मारपीट कर दी थी। कर्मचारी के साथ मारपीट होने का वीडियो वायरल हो गया था। इसकी जानकारी कर्मचारियों ने चेयरमैन डाक्टर दीपा पंवार को दी थी। इसके बाद सभी लोगों ने थाने में युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया था। आरोप है कि पुलिस ने बिना कोई कार्रवाई किए युवक को थाने से रिहा कर दिया। इससे आक्रोशित कर्मचारियों ने शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय का ताला लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसपी अजय कुमार पांडेय को पत्र भेजकर आरोपी युवक से जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी कि जब तक आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक धरना जारी रहेगा। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त ने बताया कि कर्मचारी की तहरीर पर एनसीआर दर्ज की गई है। एनसीआर में गिरफ्तारी का प्रावधान नहीं है।