{"_id":"5b7db07942c7924646254a56","slug":"61534963833-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का शव दफनाने को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला का शव दफनाने को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला का शव दफनाने को लेकर विवाद
कांधला।
महिला की मौत के बाद कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर दो पक्षों के लोगों में विवाद हो गया। समय रहते पुलिस मौके पर पहुंची और राजस्व टीम को बुलाकर जांच कराई। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में महिला का शव सुपुर्द- ए- खाक किया गया।
2013 सांप्रदायिक दंगों के बाद कस्बा कांधला व देहात क्षेत्र में सैकड़ों परिवार के लोगों ने शरण ली थी। बुधवार को कस्बा कांधला के सलेमपुर रोड पर रह रहे गांव बहावड़ी निवासी सरवरी (55 ) पत्नी रहमत की बीमारी के चलते मौत हो गई। परिवार के लोग सलेमपुर रोड पर स्थित गोर गरीबा कब्रिस्तान में महिला का शव दफनाने के लिए पहुंचे। मामले की सूचना पर कस्बे से कुछ लोग वहां पर पहुंच गए और कब्र खोदने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। स्थिति बिगड़ती देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के आने से पूर्व दोनों पक्षों के लोगों में विवाद की स्थिति हो चुकी थी, लेकिन मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने दोनों पक्षों के लोगों से वार्ता कर उन्हें समझाया। जबकि एक पक्ष के लोग अपनी बात पर अड़े रहे। उन्होंने शव को कब्रिस्तान में दफनाने से मना कर दिया। पुलिस द्वारा सूचना राजस्व विभाग को दी गई। मौके पर राजस्व विभाग से लेखपाल व कानूनगो भी पहुंच गए। पुलिस के सामने ही कब्रिस्तान के सर्वसमाज के होने की बात कही गई, जिस पर थाना प्रभारी ने सख्ती बरतते हुए शव को दफनाने से मना करने वाले पक्ष के लोगों को वहां से भगा दिया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में महिला का शव सुपुर्द- ए- खाक किया गया। गौरतलब है कि पूर्व में भी इस कब्रिस्तान पर मालिकाना हक को लेकर कई बार विवाद हो चुका है। मामले में थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि कब्रिस्तान में महिला का शव दफनाने को लेकर विवाद था। सूचना मिलने पर पुलिस की मौजूदगी में शव को दफना दिया गया। मामले में कोई तहरीर आती है, तो कार्रवाई की जाएगी।