फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दी गर्भवती पत्नी

तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दी गर्भवती पत्नी

Tue, 17 Jul 2018 12:41 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दी गर्भवती पत्नी
तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दी पत्नी
विज्ञापन

कैराना।
तीन तलाक के दर्द ने एक गर्भवती महिला को दोराहे पर खड़ा कर दिया। पति दूसरी महिला को घर में ले आया। पत्नी ने विरोध किया, तो पति ने तीन बार तलाक, तलाक, तलाक कहने के बाद घर से निकाल दिया। विरोध करने पर उसको पीटा और आग लगाकर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता के पिता की तरफ से कैराना कोतवाली में आरोपी पति सहित ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जनपद सहारनपुर के थाना गंगोह क्षेत्र के ग्राम बाढीमाजरा निवासी हाजी नासिर ने कैराना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी सादमा की शादी चार वर्ष पूर्व कस्बा कैराना के मोहल्ला आलकला निवासी जुल्फिकार उर्फ जुल्लू के साथ हुई थी। शादी के बाद सादमा ने दो बच्चों को जन्म दिया और अब वह फिर से गर्भवती है। शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे सादमा अपनी ससुराल में थी। आरोप है कि तभी जुल्फिकार दूसरी महिला को साथ लेकर घर में पहुंचा। सादमा ने दूसरी महिला का विरोध किया। आरोप है कि जुल्फिकार ने सादमा को तीन बार तलाक बोला और कहा कि अब तुम्हारा मेरा कोई रिश्ता नहीं रहा। सादमा ने विरोध किया, तो उसको पीटा गया और घर से निकाल दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी पति जुल्फिकार उर्फ जुल्लू, सास नूरजहां, भाभी जमशीदा और देवर इरफान निवासी मोहल्ला आलकला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed