{"_id":"5b2bfa2e4f1c1bc2378b5284","slug":"61529608750-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे पर लगाया धमकी देने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे पर लगाया धमकी देने का आरोप
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेेटे पर लगाया धमकी देने का आरोप
शामली।
शहर में करनाल रोड स्थित टीचर कालोनी निवासी व्यक्ति ने अपने बड़े बेटे पर धमकी देने का आरोप लगाया है। इसी कारण बृहस्पतिवार को उन्होंने बड़े बेटे के मकान से सामान निकाल लिया और छोटे बेटों के पास गांव में चले गए।
आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव मुंडेट निवासी धर्मपाल सिंह ने बताया कि उसके तीन बेटे हैं, जिनमें से दो बेटे मुंडेंट में रहते हैं, जबकि बड़ा बेटा टीचर कालोनी में रहता है। काफी समय से वह बड़े बेटे के पास रह रहे थे। आरोप है कि बड़े बेटे और पुत्रवधू ने उन्हें प्रताड़ित करना प्रारंभ कर दिया और घर से निकलने की धमकी दी। इसी कारण बृहस्पतिवार को वह अपना सामान निकालकर छोटे बेटों के पास चले गए। इस मामले में पुलिस से शिकायत करने की बात कही गई है।
आरोपी ससुरालियों को गिरफ्तार कराने की मांग
शामली। बागपत जिले के दोघट निवासी कोमल ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है। कोमल का कहना है कि उसकी शादी झिंझाना क्षेत्र के गांव रंगाना निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही सुसराल पक्ष के लोग उसका उत्पीड़न करते थे। इसी के चलते जून 2017 में घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत वाद दायर किया था। इसके बाद फरवरी 2018 में न्यायालय ने एसीजेएम बागपत ने उसे ससुराल ग्राम रंगाना में गृहस्थी मकान में निवास कराने का आदेश दिया था। इसके बाद 25 फरवरी को पुलिस उसे ससुराल लेकर गई थी, लेकिन जैसी ही पुलिस वहां से गई, तो ससुरालियों ने मारपीट करके घसीटते हुए उसे घर से निकाल दिया। इस संबंध में 13 जून को न्यायालय के आदेश पर आरोपी ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक पुलिस ने किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। कोमल ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि आरोपियों को गिरफ्तार कराया जाए।