{"_id":"5b05bc264f1c1b334d8b5564","slug":"61527102502-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर लौट रही किशोरी के साथ चार युवकों ने की छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर लौट रही किशोरी के साथ चार युवकों ने की छेड़छाड़
Updated Thu, 24 May 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
घर लौट रही एक किशोरी के साथ चार युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। शोरशराबा होने पर लोग वहां पहुंचे तो आरोपी भाग गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया।
बुधवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी शामली आई थी। दोपहर जब वह शामली से अपने गांव लौटने के लिए बुढ़ाना तिराहे के पास पहुंची तो किशोरी का पीछा कर रहे चार युवकों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर मारपीट की। जिस पर लोग एकत्र हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली। पीड़िता के बताने पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसे कोतवाली में ले आई। उधर, इंस्पेक्टर जेएस कालरा ने बताया कि किसी भी छेड़खानी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं जिस किशोरी के साथ छेड़छाड़ हुई। दस दिन पूर्व भी उसके साथ छेड़छाड़ की गई थी। पीड़िता ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस को भी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरु कर दी थी, लेकिन अभी तक इस मामले में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।