{"_id":"5ad63e4c4f1c1b340a8b50df","slug":"61523990092-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान से नकदी और मोबाइल फोन चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान से नकदी और मोबाइल फोन चोरी
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान से नकदी और मोबाइल फोन चोरी
कांधला। कांधला की नई बस्ती में रहने वाले अहसान के मकान से सोमवार रात नकदी और मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया। अहसान के परिवार को मंगलवार सुबह चोरी का पता चला। इसके बाद अहसान ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। अहसान ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ मकान की छत पर सो रहा था। मंगलवार सुबह वह नीचे आया, तो चोरी का पता चला। मकान से चार हजार रुपये नकदी और मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
हादसे में बाइक सवार युवक घायल
कांधला। जनपद बागपत के गांव लूंब निवासी कालू मंगलवार सुबह खरीदारी करने बाइक से कांधला की नवीन मंडी में आया था। जब वह गांव लूंब लौट रहा था, तो गांव इस्सोपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसको निजी चिकित्सालय में ले जाकर उपचार कराया गया और उसके परिजनों को सूचना दी गई। अस्पताल पहुंचे परिजन घायल को बगैर किसी कानूनी कार्रवाई के अपने साथ घर ले गए।