फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   किशोरी की बरामदगी को दबिश

किशोरी की बरामदगी को दबिश

Sat, 10 Mar 2018 11:57 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
किशोरी की बरामदगी को दबिश
किशोरी की बरामदगी के लिए दबिश
विज्ञापन

कैराना।
कोतवाली कैराना क्षेत्र के गांव कंडेला निवासी किशोरी बृहस्पतिवार को स्कूल में परीक्षा देने जा रही थी। इसी दौरान उसका बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया गया। किशोरी के पिता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को कैराना पुलिस की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार करने और किशोरी को बरामद करने के लिए थानाभवन क्षेत्र के गांव चंदेनामाल में दबिश दी।

सरसों की फसल काटने का आरोप
कैराना। हरियाणा के थाना सनौली क्षेत्र के ग्राम नन्हेड़ा निवासी अशोक कुमार ने कोतवाली कैराना पर तहरीर देकर बताया कि कैराना क्षेत्र के गांव मवी में उसकी पांच एकड़ भूमि स्थित हैं। शनिवार की सुबह आधा दर्जन लोगों ने अपने 25-30 साथियों के साथ मिलकर चोरी से उसकी सरसों की फसल काट ली और ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर वहां से चल दिए। पड़ोस के किसानों द्वारा उसे घटना की सूचना दी गई, जिस पर उसने डायल-100 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके से सरसों से भरी दो ट्रालियों को पकड़ भी लिया। पुलिस ने तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed