{"_id":"5a565de14f1c1b1a1b8b45e2","slug":"61515609569-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे युवक को पिटाई कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसे युवक को पिटाई कर पुलिस को सौंपा
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
थानाभवन। बुधवार दोपहर कस्बा थानाभवन के मोहल्ला में एक युवक एक मकान में घुस गया। मकान में घुसते हुए उसे पड़ोसियों ने देख लिया और मौके पर एकत्र हो गए। इसके बाद आरोपी युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की गई। इसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को पकड़कर थाने ले आई। पकड़ा गया युवक थानाभवन स्थित अस्पताल कालोनी का रहने वाला है, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। युवक ने पुलिस को बताया कि वह अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। शाम तक आरोपी युवक थाने पर ही रहा। परिवार वाले उसे छुड़वाने का प्रयास करते रहे।
परिजनों को सौंपी लापता युवती
थानाभवन। क्षेत्र के गांव निवासी एक जनवरी को लापता हुई युवती को पुलिस ने मंगलवार रात बरामद कर लिया। युवती के चाचा ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने बुधवार को युवती के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराए। युवती ने अपनी मर्जी से घर से चले जाने की बात कही। इसके बाद मजिस्ट्रेट ने युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
मंडी समिति कर्मचारियों से मारपीट
थानाभवन। अस्पताल कॉलोनी निवासी शहजाद पुत्र इलियास बुधवार को दिल्ली सहारनपुर रोड पर स्थित मंडी समिति परिसर से मिट्टी उठा रहा था। मंडी समिति के कर्मचारियों ने मिट्टी उठाने से मना किया। आरोप है की शहजाद ने कर्मचारियों को दफ्तर में घुसकर गाली गलौज की और मारपीट करने लगा। कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी , जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। मंडी समिति के कर्मचारियों ने थाने पर तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सोहन सिंह, अनीस अहमद, संजीव कुमार, गोविंद सिंह और बबली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुलिस से न्याय की गुहार लगाई
थानाभवन। क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि परिवार वाले उसकी मर्जी के खिलाफ शादी करना चाहते हैं, जिस कारण उसकी जान को खतरा बना हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अपने साथ थाने ले आई। युवती का कहना है कि वह एक युवक से प्रेम करती है और अपनी मर्जी से उसी के साथ शादी करना चाहती है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवती के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराए जाएंगे।