{"_id":"56e872f44f1c1b56488b4593","slug":"60-lakh-seized-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 लाख की शराब पकड़ी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
60 लाख की शराब पकड़ी
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Wed, 16 Mar 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना। हरियाणा की तरफ से करनाल और पानीपत के रास्ते शराब तस्करी लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार सुबह झिंझाना थाना पुलिस ने बिड़ौली चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान 1200 पेटी अंग्रेजी शराब से लदा एक दस टायरा ट्रक पकड़ा। बरामद शराब की कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है।
सुबह करीब चार बजे उपनिरीक्षक कमल सिंह यादव और सिपाही हरिओम अपनी टीम के साथ बिड़ौली चेकपोस्ट पर चेकिंग करा रहे थे। इसी दौरान करनाल की ओर से आ रहे दस टायरा ट्रक को रुकवाया गया। ट्रक रुकते ही चालक और उसका सहयोगी भागने लगे। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर ट्रक में शराब की पेटियां लदी मिलीं। इसके बाद ट्रक और दोनों आरोपियों को पुलिस टीम झिंझाना थाने ले आई। थानाध्यक्ष बीपी सिंह ने बताया कि उक्त ट्रक में से 1200 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जो अरुणाचल मार्का है। शराब को चंडीगढ़ से ट्रक में लादकर लाया गया। गिरफ्तार आरोपी करणवीर सिंह और निरमेल सिंह निवासी जडपुरा थाना करड़ जिला मोहाली (पंजाब) निवासी है। आरोपियों को बाद कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया।